September 18, 2026

पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केंद्र, झाँसी में 141वें प्रबंधन विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन

0

पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केंद्र, झाँसी में 141वें प्रबंधन विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन


उत्तर मध्य रेलवे के पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केंद्र (STC), झाँसी में दिनांक 14.09.2026 से 18.09.2026 तक 141वें प्रबंधन विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 14.09.2026 को निदेशक(B&D), रेलवे बोर्ड-डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केंद्र – कौशल किशोर एवं उप महाप्रबंधक (सा.)- अतुल कुमार मिश्रा के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के प्रबंधकीय एवं व्यावसायिक कौशल के विकास के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा उपयोगी व्याख्यान दिए गए। जिनका विवरण इस प्रकार है :-
• डॉ. जितेंद्र कुमार, डायरेक्टर, बिजनेस एंड डेवलपमेंट, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली — लीडरशिप
•  अमित तिवारी, उप मुख्य कारखाना प्रबंधक (कारखाना), झाँसी — वर्कशॉप मैनेजमेंट
•  आदेश मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी, झाँसी — लेबर कोड एवं D&R
•  अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक सामग्री प्रबंधक, झाँसी — टेंडर एवं कॉन्ट्रैक्ट
•  जितेंद्र सैनी, सहायक मण्डल इंजी., झाँसी — रेलवे सेफ़्टी
• डॉ अमित मालवीय, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज — क्राउड मैनेजमेंट
• डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, झाँसी — हैल्थ मैनेजमेंट
•  सत्य साधन सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, झाँसी — फ़ाइनेंस मैनेजमेंट
• अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, झाँसी — कमर्शियल मैनेजमेंट
आर. पी. सिंह, DEE/CMLR/JHS — ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत सुरक्षा
• रविंद्र राऊत, ASTE, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय — साइबर सुरक्षा
पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दिनांक 16.09.2026 को “डिजिटल युग में हिन्दी का महत्व” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं सभी प्रतिभागियों को ओरछा रामराजा मंदिर एवं किला तथा झाँसी किले का भ्रमण कराया गया ।
आज दिनांक 18.09.2026 को कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त अपने अनुभव एवं सीख को साझा किया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को प्रबंधकीय दक्षताओं के विकास, नई कार्यशैली को समझने तथा अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया एवं अधिकारियों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने तथा सकारात्मक नेतृत्व, टीम भावना, अनुशासन एवं निरंतर सीखने की भावना के साथ संगठन की कार्यक्षमता बढ़ाने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि नंदीश शुक्ला, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक, झाँसी द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त दो सांत्वना पुरस्कार भी नगद पुरस्कार राशि के साथ प्रदान किए गए एवं विशिष्ट अतिथि अजय श्रीवास्तवा, मुख्य कारख़ाना प्रबंधक, कारख़ाना, झाँसी द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र तथा प्रशिक्षण की स्मृति के रूप में समूह फोटोग्राफ भेंट किया गया।
141वें प्रबंधन विकास कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर मध्य रेलवे में मानव संसाधन के निरंतर विकास, क्षमता निर्माण एवं प्रबंधकीय दक्षताओं को सुदृढ़ करना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज, झाँसी एवं आगरा मंडल तथा झाँसी एवं सिथौली कारखानों से आए पर्यवेक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
यह कार्यक्रम विनीत कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के मार्गदर्शन में तथा अतुल कुमार मिश्रा, उप महाप्रबंधक (सा.) एवं सुनील कुमार गुप्त, सहायक उप महाप्रबंधक, प्रयागराज के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य कार्य अध्ययन निरीक्षक मनदीप कुमार, कार्य अध्ययन निरीक्षक मिथलेश कुमार, दिवाकर गुप्ता, कुमार गौरव, विशाल कुमार एवं श्री राम प्रकाश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *