September 15, 2026

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘‘सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम

0

*17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘‘सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम

*मुख्य विकास अधिकारी ने 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले ‘‘आर्शीवाद का दिया’’ कार्यक्रम को व्यापक रूप से कराये जाने के दिए निर्देश*

*मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

*प्रयागराज 15 सितम्बर। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने मंगलवार को विकास भवन के सभागार में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान-2026 के सफल आयोजन के सम्बंध में बैठक करते हुए उन्होंने 17 सितम्बर को होने वाले ‘‘आर्शीवाद का दिया’’ कार्यक्रम को व्यापक रूप से आयोजित कराये जाने के लिए सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि ‘‘आर्शीवाद का दिया’’ के अन्तर्गत सभी प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, नदी, घाटों, प्रमुख मंदिरों, पार्कों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों में विशेष दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम किया जायेगा। इसके साथ ही साथ केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों द्वारा सायं 07ः00 बजे अपने घर पर दीप प्रज्जवलन किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारियों, नगर निगम सहित अन्य विभागों को आर्शीवाद का दिया कार्यक्रम के सम्बंध में सभी तैयारियां समय से पूर्ण करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक संकल्प का दीया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज, जनसेवा महाकुम्भ के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही साथ अन्य विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र सिंह, उपायुक्त श्रमरोजगार सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे