September 15, 2026

जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में प्रगति खराब पाये जाने पर ज्येष्ठ खनन अधिकारी एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

0

*जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश*

*जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में प्रगति खराब पाये जाने पर ज्येष्ठ खनन अधिकारी एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश*

*प्रयागराज 15 सितम्बर, 2026। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बैठक से अनुपस्थित रहने एवं राजस्व वसूली में प्रगति खराब पाये जाने पर ज्येष्ठ खनन अधिकारी तथा राजस्व वसूली प्रगति खराब पाये जाने पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित किए जाने के साथ-साथ आर0सी0 की वसूली में भी तेजी लाये जाने निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित करे, शत-प्रतिशत वसूली न करने वालों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने आबकारी, राज्यकर, परिवहन, विद्युत, नगर निगम, मंडी, बांट माप, स्टाम्प, राजस्व सहित अन्य विभागों की वसूली और प्रवर्तन कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी विभागों को शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें, ताकि सरकारी राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित हो। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे