September 12, 2026

बाबू मोहन प्रसाद वर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

0

बाबू मोहन प्रसाद वर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

प्रयागराज l वर्मा परिवार पडरौना की ओर से स्वर्णकार समाज के रत्न बाबू स्व. मोहन प्रसाद वर्मा के पांचवी पुण्य तिथि पर गत शुक्रवार को प्रयागराज जनपद स्थित जिलाधिकारी आवास पर श्रद्धांजलि सभा के आयोजन से पूर्व अखंड रामायण एवं ब्रह्मण भोज कराया गया l इसके पश्चात भजन संध्या में बहुमुखी प्रतिभा के धनी व जाने-माने गायक कलाकार वेद प्रकाश शर्मा व अन्य गायक कलाकारों ने भक्ति गीतों द्वारा बाबू जी को श्रद्धांजलि दी l श्रद्धांजलि सभा में उनके पुत्र अमित वर्मा, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा समेत आये सभी अतिथियों एवं आगंतुकों ने बाबू मोहन प्रसाद वर्मा के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई l कार्यक्रम संयोजक बाबू जी के ज्येष्ठ पुत्र अमित वर्मा थे l इस अवसर पर मंडलायुक्त डा. एम. लोकेश पुलिस आयुक्त पीयूष समेत कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी,डाक्टर, पत्रकार व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *