शौर्यदीप सचिन श्रीवास्तव बने के पी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष

प्रयागराज। सम्पूर्ण एशिया भर में शिक्षा, समाज सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘द कायस्थ पाठशाला'(के. पी. ट्रस्ट ) (12/4, कमला नेहरू रोड, प्रयागराज ) के उपाध्यक्ष पद पर टैगोर टाउन निवासी शौर्य दीप सचिन श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है । संस्था के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने शुक्रवार को मनोनयन पत्र सौंपा ।यह नियुक्ति संस्था के चिकित्सा सेवा विस्तार और विकास के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस पद पर आसीन होने के उपरांत श्री शौर्य दीप का मुख्य उद्देश्य संस्था के अंतर्गत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटर जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा परियोजनाओं को मूर्त रूप देना और उनका सफल संचालन सुनिश्चित करना है।
नियुक्ति पत्र में अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री शौर्य दीप के अनुभव और विशेषज्ञता से कायस्थ पाठशाला और उसकी संस्थाओं के विकास में एक सार्थक योगदान मिलेगा। साथ ही, चिकित्सा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आमजन को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
इस दायित्व को ग्रहण करने के बाद श्री शौर्य दीप ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतरीन और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं, आधुनिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से प्राप्त हो सकें।
शौर्यदीप सचिन श्रीवास्तव के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सर्व श्री कौशलेन्द्र श्रीवास्तव,ट्रस्ट के महामंत्री एस डी कौटिल्य, पवन शंकर,रंग जी श्रीवास्तव,अजयश्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव सहित ट्रस्ट के तमाम पदाधिकारियों एवं ट्रस्ट से जुड़े लोंगो ने बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

