August 23, 2026

नारीबारी सुरबल साहनी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे के पीड़ितों ने हाइड्रा टोल प्लाजा के पास शव रखकर यातायात पूरी तरह ठप किया

0

 

संगम नगरी प्रयागराज की यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी सुरबल साहनी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे के पीड़ितों ने हाइड्रा टोल प्लाजा के पास शव रखकर यातायात पूरी तरह ठप किया।

हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इलाज के दौरान तीसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया।

परिजनों और ग्रामीणों ने तीनों मृतकों के शवों को नेशनल हाईवे पर रखकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों की मुख्य मांग है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के तत्काल और मुफ्त इलाज की सुविधा देने की मांग रखी है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम बारा और एसीपी बारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर स्थिति को बिगड़ने से रोकने और शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को समझाने और हाईवे से जाम हटवाने के लिए वार्ता कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे