August 23, 2026

जनपद में चीनी का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चीनी की कमी से सम्बन्धित फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें

0

जनपद में चीनी का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चीनी की कमी से सम्बन्धित फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें

*किसी व्यक्ति/व्यापारी के जमाखोरी, कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी-जिलाधिकारी*

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा है कि वर्तमान में जनपद में चीनी का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है, आवश्यकतानुसार चीनी की समुचित आपूर्ति भी हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चीनी की कमी से सम्बन्धित फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दिया जाय। जन सामान्य अपनी आवश्यकता के अनुरूप चीनी खुले बाजार से प्राप्त कर सकते हैं।

जनपद के सभी थोक व्यापारियों से अपेक्षा है कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पार्टल https://foodstock.dfpd.gov.in/ पर चीनी के स्टाक की स्थिति तत्काल घोषित करें एवं उसे नियमित रूप से अद्यतन भी करें। जनपद के थोक व्यापारियों के स्टाक की आकस्मिक जांच करायी जा रही है एवं यदि कोई व्यक्ति/ व्यापारी जमाखोरी/कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्राविधानों के अनुसार कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे