August 22, 2026

दो माह और आठ दिनो से चल रही अज़ादारी के अन्तिम दिन चुप ताज़िया व अमारी जुलूस में उमड़ा हुसैनियों का स्याह सैलाब

0

-:खत्म हुआ अय्यामे अजा:-
*दो माह और आठ दिनो से चल रही अज़ादारी के अन्तिम दिन चुप ताज़िया व अमारी जुलूस में उमड़ा हुसैनियों का स्याह सैलाब*

रानीमंडी इमामबाड़ा नकी बेग से सगीर हुसैन सग्गी द्वारा सन 50 में कायम किया गया जुलूस बशीर हुसैन की सरपरस्ती में निकाला गया

– : दरियाबाद हवेली से तुराब हैदर की कयादत में निकाला गया अय्यामे अजा का अंतिम अमारी जुलूसः-

-: चकिया करबला व दरियाबाद के इमामबाड़ा अरब अली खान पर सम्पन्न हुआ अय्यामे अजा का अंतिम दिन का मातमी जुलूसः-चुप ताजिया जुलूस के साथ नमः आंखों से दफ्न हुए अकीदत के फूल

प्रयागराज :- करबला में सोने वालों माहपारों अलवेदा की सदाओं और क्या जाने अगले साल जिएगे मरेंगे हम। पर कब्र में भी ताज़ियादारी करेंगे हम। की पुरदर्द सदाओं और अश्कों का नजराना पेश करते हुए दो माह और आठ दिनों की अजादारी का अंतिम जुलूस रानीमंडी इमामबाड़ा मिर्ज़ा नकी बेग से बशीर हुसैन की सरपरस्ती में तो दरियाबाद स्थित हवेली से अमारी जुलूस तूराब हैदर की कयादत में निकाला गया। रानीमंडी से निकला चुप ताजिया का जुलूस अन्जुमन हैदरिया की नौहों और मातम की सदाओं के साथ बच्चा जी धर्मशाला, डॉ चड्डा रोड, कोतवाली, नखासकोहना खुल्दाबाद, हिम्मतगंज होते हुए चकिया करबला पर पहुंच कर सम्पन्न हुआ। मौलाना रजा अब्बास जैदी ने शहादत ए इमाम हसन अस्करी की शहादत का मार्मिक अन्दाज में जिक्र किया। अब्बन, हसन रिजवी, ज़मन,बब्लू, मूसी, अनवर,अली,जहीर अब्बास, शमशाद आदि नौहाख्वानो ने कदीमी नौहा पढ़ते हुए अश्कों का नजराना पेश किया। अलम ताबूत व चुप ताज़िया के फूलों को करबला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मौलाना जरगाम हैदर मौलाना
आमिरुर रिजवी, मौलाना सैय्यद अफजल अब्बास, जाकिर ए अहलेबैत रजा अब्बास जैदी, कब्बन भाई, बशीर हुसैन असद हुसैन,मिर्जा काज़िम अली, वकार हुसैन, शेरु भाई, सैय्यद मोहम्मद अस्करी शाहिद अब्बास रिजवी, नियाजुल हसन समर,नजर अब्बास, मिर्ज़ा मुस्तफा जैन आदि शामिल रहे। वहीं दरियाबाद करैली रानी मंडी शाहगंज में महिलाओं की भी घर घर मजलिस हुई।महिलाओं ने पढ़ा रोकर यह बिमार बोला उठ्ठो सकीना चादर आई है।
सड़सठ दिनों से करबला के शहीदों की याद में माहे मोहर्रम के चांद के साथ शुरू हुई अजादारी का सिलसिला आज इमाम हसन अस्करी की शहादत पर निकलने वाले जुलूस के साथ खत्म हो गया। दरियाबाद स्थित हवेली से ऐतिहासिक अमारी का बड़ा जुलूस तूराब हैदर की सरपरस्ती में निकाला गया मंजर अल हिन्दी ने सोजख्वानी तो मौलाना आमिरुर रिजवी ने शहादत पर तकरीर की। अन्जुमन शब्बीरिया रानीमंडी, अन्जुमन गुन्या ए कासिमया बख्शी बाजार अन्जुमन मज़लूमिया रानी मण्डी,अन्जुमन अब्बासिया रानीमंडी,अन्जुमन गुलजार ए कासमी अन्जुमन हुसैनिया कदीम दरियाबाद अन्जुमन हाशिमया दरियाबाद ने अपने अपने परचम के साथ जुलूस में शिरकत की। सभी मातमी अन्जुमनें एक दूसरे के पीछे पीछे नौहाख्वानी करते हुए देर रात इमामबाड़ा अरब अली खान पहुंची जहा अश्रुपूरित नेत्रों से या हुसैन अलवेदा की सदा बुलन्द करते हुए अपने अपने अलम को ठण्डा किया। अन्जुमन के प्रवक्ता सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार माहे स्वीउल अव्वल की आठवीं को शहादत इमाम हसन ए अस्करी इब्ने नकी की शहादत के साथ दो माह से चली आ रही अजादारी अब खत्म हो गई
*जुलूस मार्गों पर अन्जुमनो व तंजीमों की ओर से लगाए गए पानी शर्बत व खाने के शिविर*

अकीदतमन्दों के लिए जुलूस गुजरने के रास्ते में विभिन्न मातमी अन्जुमनी व तंजीमों के द्वारा ठण्डा पानी, शर्बत, काली मसूर की दाल व जीरा चावल, नांद कबाब बिरयानी, चाय बिस्किट नमकीन आदि से हुसैन ए मजलूम को भूखे प्यासे शहीद किए जाने को याद करते हुए शिविर से वितरण किया गया।कारवाने हैदरी के डॉ क़मर आब्दी की से दिन भर लोगों को खाना बांटा गया तो दरगाह हज़रत अब्बास रोड पर औन जैदी, जौन जैदी आदि शिविर संचालित कराने में सहयोग करते रहे।

*आज मनाई जाएगी इंद ए जहरा*

मोहर्रम के चांद के साथ दो माह और आठ दिनों से काले लिबास पहनने वाले ईद ए जहरा की खुशी में रविवार को काले लिबास त्याग कर रंगीन लिबास धारण करेंगे। वहीं महिलाओं द्वारा मोहर्रम के चांद पर तोड़ी गई चूड़ियां भी कलाई पर सजेंगी। सोग पर एक किनारे कर दी गई कढ़ाई भी चूल्हे पर चढ़ेगी शिया समुदाय के लोग घरों में मीठे पकवान सेंवई गुलगुला पकौड़ी आदि भी बनाएंगे।
*विभिन्न मातमी अन्जुमनों के द्वारा रानीमंडी दरियाबाद करैली बख्शी बाज़ार आदि में होगी जश्न की महफ़िल कई स्थानों पर ताज पोशी ए इमाम ए जमाना और ईद ए जहरा पर महफिलों का आयोजन भी किया जाएगा। बख्शी बाजार इमामबाड़ा नाज़िर हुसैन में सांय ७ बजे अन्जुमन गुन्या ए कासिमया बख्शी बाजार की ओर से शायराना महफिल सजेगी। मौलाना रजी हैदर, मौलाना जवादुल हैदर रिजवी के साथ मानिन्द शायर भी शिरकत करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे