August 21, 2026

मोमबत्ती की रौशनी में शहादत इमाम हसन अस्करी पर निकाला गया ताबूत

0

*मोमबत्ती की रौशनी में शहादत इमाम हसन अस्करी पर निकाला गया ताबूत

मजलिस जो आज इब्ने अली उन नक़ी की है!
तारीख ये वफाते हसन अस्करी की है!

प्रयागराज। माहे रबीउल अव्वल की सातवीं को इमाम हसन अस्करी इब्ने अली नक़ी की शहादत की शब में इमामबाड़ा मिर्जा नकी बेग चकय्यानीम में चुप ताजिया के अशरे की मजलिस जो सगीर हुसैन सग्गी साहब मरहूम द्वारा क़ायम की गई उसे मौजूदा आयोजक बशीर हुसैन के संयोजन में आयोजित की गई जिसमें रजा इस्माईल सफवी, काज़िम अब्बास , शहंशाह सोनवी ने अलग अलग दिनों में मर्सियाख्वानी करी तो मौलाना सैय्यद रजी हैदर रिजवी साहब क़िब्ला ने शहादत ए इमाम ए हसन अस्करी पर मार्मिक अन्दाज में वर्णन किया। बाद मजलिस इमामबाड़े की लाईटों को बुझा कर मोमबत्ती की रौशनी व सुगंधित लोबान की धूनी में गुलाब व चमेली के फूलों से सजा विशाल ताबूत जियारत को निकाला गया। अन्जुमन हैदरिया रानीमंडी के नौहाख्वानो ने पुरदर्द नौहा पढ़ा। बशीर हुसैन, असद हुसैन बब्बू , हसन रिजवी, बब्लू, हैदर, मूसी आदि शामिल रहे। वहीं बख्शी बाजार में स्व अबरार हुसैन के अजाखाने पर मिर्जा अजादार हुसैन की ओर से सालाना मजलिस में सैय्यद हैदर मेंहदी व अलमदार काज़मी ने सोजख्वानी की तो शायर अनवार अब्बास ने पेशख्वानी की। मौलाना सैय्यद ऊरुज अब्बास साहब ने मजलिस को खिताब किया अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार ने नौहा पढ़ कर पुरसा पेश किया।

*अय्यामे अज़ा का आज आखिरी दिन*

चुप ताजिया व अमारी जुलूस के साथ आज खत्म हो जाएगा अय्यामे अज़ा

प्रयागराज। पैग़म्बरे इस्लाम के नवासे हजरत इमाम हुसैन व अन्य खानदाने रिसालत की ग़मनाक शहादत में दो माह और आठ दिनों तक चलने वाले मातमी कार्यक्रम माहे रबीउल अव्वल की आठवीं यानि २२अगस्त शनिवार को रानीमंडी चकय्यानीम स्थित इमामबाड़ा मिर्जा नकी बेग से प्रातः 9 बजे चुप ताजिया का जुलूस व दरियाबाद हवेली से दिन में एक बजे निकलने वाले अमारी जुलूस के साथ खत्म हो जाएगा। अन्जुमन गुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाजार के प्रवक्ता सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार रानीमंडी से निकलने वाला जुलूस बशीर हुसैन की क़यादत में अन्जुमन हैदरिया रानीमंडी द्वारा निकाला जाएगा जो रानीमंडी बच्चा जी धर्मशाला डॉ चड्डा रोड कोतवाली नखास कोहना खुल्दाबाद हिम्मतगंज होते हुए चकिया स्थित करबला पर पहुंच कर सम्पन्न होगा। वहीं दूसरा बड़ा अमारी जुलूस तूराब हैदर की देख रेख में हवेली से उठ कर दरियाबाद की गलियों में गश्त करते हुए इमामबाड़ा अरब अली खान पर पहुंच कर सम्पन्न होगा। जुलूस में अन्जुमन शब्बीरिया रानीमंडी अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार, अन्जुमन मजलूमिया रानीमंडी, अन्जुमन अब्बासिया रानीमंडी, अन्जुमन गुलजार ए क़ासमी इलाहाबाद ,अन्जुमन हुसैनिया क़दीम दरियाबाद व अन्जुमन हाशिमया दरियाबाद सिलसिलेवार जुलूस में शिरकत करेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे