गुजरात के सूरत से पधारे लायंस क्लब इंटरनेशनल के 56 सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत
गुजरात के सूरत से पधारे लायंस क्लब इंटरनेशनल के 56 सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत

लायंस क्लब इंटरनेशनल के गुजरात प्रदेश से 56 सेवाव्रती लायन सदस्य के शिष्टाचार प्रतिनिधिमंडल का प्रयागराज में 5 अक्टूबर को आगमन हुआ। प्रयागराज में लॉयंस क्लब द्वारा उनका होटल रामा सिविलाइंस में। भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रिक्ट 321 ई की ओर से मंडलाअध्यक्ष उदय चंदानी, उपमंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चन्द्र कक्कड़, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश गुलाटी एवं पूरी कैबिनेट के द्वारा
सभी 56 सदस्यों का अंग वस्त्रम् पहनाकर प्रयाग की धरती पर स्वागत किया एवं
कुम्भ के समय का पवित्र गंगाजल, सभी को भेंट किया।
गुजरात के डिस्ट्रिक्ट 3232 एफ 2 मैं प्रमुख रूप से
महेन्द्रभाई शाह, मोना देसाई, मुकुल सेठ, दीपक पखेला, शैलेश पाटिल प्रमुख रहे ,इनके द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई में मशीन और दिव्यांगों को व्हीलचेयर प्रदान की गई।
मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि गुजरात के पारम्परिक गरबा डांडिया नाइट का आयोजन प्रोग्राम चेयरमैन हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व मे 12 अक्टूबर परमार्थ आश्रम नैनी अरैल में किया जाएगा जिसके पोस्टर बैनर का अनावरण
गुजरात के लायंस क्लब के द्वारा सम्पन्न हुआ।
गुजरात की महिला सदस्यों द्वारा पारम्परिक नवरात्रि गरबा नृत्य किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडलाध्यक्ष नितिन यथार्थ, कैबिनेट सेक्रेटरी आरएम बालाजी, कोषाध्यक्ष सतीश टंडन, मेयर अजय अवस्थी, कुंवर बीएम सिंह, ब्रजेन्द्र वाजपेयी, धीरेंद्र शंकर मिश्रा, माला मिश्रा,अनिल जायसवाल लाला भैया,लालू मित्तल,हिमांशु गुप्ता, पंकज महेश्वरी, सुनील गुप्ता,अनूप सिंह, ऋषि सेठी, विशाल खरे, गौरव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

