मदरसा अनवारुल उलूमसे छात्रों ने निकाली गई तिरंगा यात्रा

प्रयागराज। आजादी के पर्व को लेकर मिर्ज़ा ग़ालिब रोड स्थित मदरसा अनवारुल उलूम से छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में मदरसे के छात्र हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। इस दौरान मदरसे का स्टाफ भी छात्रों के साथ मौजूद रहा।
तिरंगा यात्रा मदरसे से शुरू होकर आसपास के मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिए छात्र देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आए। मदरसा स्टाफ ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया और यात्रा में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर शामिल हुए।
विभिन्न मार्गों से भ्रमण करने के बाद तिरंगा यात्रा वापस मदरसे पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस मौके पर मदरसा स्टाफ ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता के महत्व के बारे में जानकारी दी। यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा। प्रधानाचार्य मौलाना जव्वादुल हैदर रिज़वी, मौलाना रज़ी हैदर,मौलाना ज़रग़ाम हैदर, मौलाना मोहम्मद अब्बास, मौलाना शहरयार रिज़वी, मौलाना शज़ान जव्वादी, मौलाना मुन्तजिर हुसैन,जावेद रिज़वी,कमाल हैदर मोहम्मद रिज़वी आदि मौजूद रहे।

