April 15, 2026

अकान्‍शु गोविल ने उप मुख्य यातायात प्रबंधक एवं स्टेशन निदेशक /कानपुर (Dy. CTM & Station Director/CNB) का कार्यभार संभाला

0

 

अकान्‍शु गोविल ने उप मुख्य यातायात प्रबंधक एवं स्टेशन निदेशक /कानपुर (Dy. CTM & Station Director/CNB) का कार्यभार संभाला

अकान्‍शु गोविल ने उप मुख्य यातायात प्रबंधक एवं स्टेशन निदेशक/कानपुर (Dy. CTM & Station Director/CNB) का पदभार ग्रहण कर लिया है यह पद आशुतोष सिंह के IRITM/LKO में स्थानांतरण होने से रिक्त हुआ था| इससे पूर्व अकान्‍शु गोविल उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल में वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/ समन्वय के पद पर कार्यरत थे| गोविल भारतीय रेलवे ट्रैफिक सेवा (IRTS) के 2012 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी भारतीय प्रोद्योगिकी संस्‍थान, कानपुर से कैमिकल इंजीनियरिंग में 2010 में बीटेक की उपाधि प्राप्‍त की है । अकान्‍शु गोविल ने 2015 में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल में एरिया आफिसर के रूप में अपनी सेवा प्रारम्भ की, इसके पश्चात ये मण्डल परिचालन प्रबंधक (कोचिंग)/प्रयागराज, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/आगरा, कुम्भ मेला-2025 के लिए उप मुख्य परिचालन प्रबंधक/स्पेशल एवं कुम्भ मेला-2025 के लिए कुम्भ मेला ऑफिसर (परिचालन)/प्रयागराज के पद पर अपनी सेवायें दी हैं। इन्‍होंने रेलवे के साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन, कानपुर में उप महाप्रबंधक के पद पर तीन वर्ष तक प्रतिनियिुक्ति पर कार्य किया है और वर्ष 2021 में कानपुर मेट्रो चालू कराने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अकान्‍शु गोविल को अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2017 में महाप्रबंधक पुरस्कार, वर्ष 2019 में मुख्य परिचालन प्रबंधक पुरस्कार एवं वर्ष 2019 में आयोजित कुंभ मेला के रेलवे बोर्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में निवर्तमान उप मुख्‍य यातायात प्रबंधक एवं स्‍टेशन डायरेक्‍टर कानपुर आशुतोष सिंह का स्‍थानांतरण भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्‍थान, लखनऊ में प्रोफेसर के पद पर हुआ है। आशुतोष सिंह, उप मुख्‍य यातायात प्रबंधक कानपुर के कार्यकाल के दौरान कानपुर एरिया के विभिन्‍न स्‍टेशनों पर यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्‍न विकास कार्य कराये गये। इनका उप मुख्‍य यातायात प्रबंधक एवं स्‍टेशन डायरेक्‍टर कानपुर के पद पर लगभग 4 वर्ष का कार्यकाल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे