April 17, 2026

समाजवादी पार्टी ने पीडीए परिवार से दीप प्रकाश सोनकर को वार्ड 48 अलोपीबाग़ से उप चुनाव में बनाया उम्मीदवार

0

*समाजवादी पार्टी ने पीडीए परिवार से दीप प्रकाश सोनकर को वार्ड 48 अलोपीबाग़ से उप चुनाव में बनाया उम्मीदवार*

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी ने नगर निगम उप चुनाव में वार्ड 48 से दीप प्रकाश सोनकर पुत्र लाल जी सोनकर को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया।महानगर अध्यक्ष एडवोकेट सैय्यद इफ्तेखार हुसैन,नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने उक्त नाम पर स्वीकृति प्रदान की अमर नाथ मौर्या,संदीप यादव,प्रदेश सचिव मोहम्मद शारिक़, विधानसभा अध्यक्ष शहर उत्तरी ओ पी यादव आदि ने वार्ड 48 अलोपीबाग़ से उप चुनाव में पीडीए परिवार से युवा चेहरा दीप प्रकाश सोनकर को अधिकृत उम्मीदवार घोषित करने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। महानगर मीडिया प्रभारी सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने दीप प्रकाश सोनकर को शुभकामनाएं देते हुए जीत की अग्रिम बधाई दी।कहा जीत पीडीए परिवार की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *