April 17, 2026

594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे तैयार

0

594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे तैयार

उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव करते हुए 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे तैयार हो चुका है, जिससे अब प्रयागराज सीधे मेरठ और NCR से हाई-स्पीड कनेक्टिविटी में जुड़ जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद प्रयागराज से मेरठ की दूरी 10–12 घंटे से घटकर लगभग 6–7 घंटे में तय हो सकेगी। 6 लेन (भविष्य में 8 लेन) वाले इस एक्सप्रेसवे पर अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे टोल प्लाजा, अंडरपास, स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी सिस्टम लगाए गए हैं। इससे प्रयागराज न सिर्फ यात्रा के लिहाज से, बल्कि व्यापार, निवेश और औद्योगिक विकास के मामले में भी मजबूत कनेक्टिविटी हासिल करेगा। खास बात यह है कि यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के कई प्रमुख जिलों को जोड़ते हुए प्रयागराज को उत्तर प्रदेश के आर्थिक नक्शे में और अधिक अहम बना देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे