PepsiCo ने स्थानीय युवाओं को नौकरी देने से मना किया तो रेवती रमण ने दी धरने की चेतावनी
PepsiCo ने स्थानीय युवाओं को नौकरी देने से मना किया तो रेवती रमण ने दी धरने की चेतावनी

प्रयागराज। पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचे कंपनी के अधिकारी. कहा-नियम में करेंगे बदलाव, स्थानीय युवाओं को देंगे रोजगार नैनी स्थित PepsiCo के अधिकारियों ने पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह से मुलाकात की। वार्ता के बाद सहमति बनने पर रेवती रमण सिंह ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। बता दें कि पूर्व सांसद की मांग है कि उक्त कंपनी में स्थानीय युवाओं को नौकरी का मौका मिले, जबकि कंपनी के लोग स्थानीय लोगों को रोजगार देने से मना कर रहे थे. ऐसे में रेवती रमन सिंह ने धरना देने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद कंपनी के लोगों ने अपने नियम में बदलाव करने आश्वासन दिया है।

