September 13, 2026

स्व शाकिर हुसैन तशना की याद में कवि सम्मेलन व मुशायरा अदब घर करैली में

0

स्व शाकिर हुसैन तशना की याद में कवि सम्मेलन व मुशायरा अदब घर करैली में

मशहूर ओ मारुफ शायर व उर्दू अखबार के वरिष्ठ पत्रकार स्व शाकिर हुसैन तशना की याद में आज दिनांक १३ सितम्बर रविवार दिन में २ बजे से करैली स्थित अदब घर में कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर उत्तरी के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह होंगे।वहीं पांच लोगों को स्व तशना सम्मान से सम्मानित करने के साथ अन्य दस लोगों को बज्म ए अहबाब की ओर से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर इसरार नियाज़ी की अध्यक्षता व अमजद हुसैन “रावी” के संचालन में बैठक कर उक्त निर्णय लिया गया सुहैल अख्तर , बख्तियार युसूफ , मोहम्मद शहाब हनफी सैय्यद मोहम्मद अस्करी आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *