February 23, 2026

सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के सलोरी शाखा का वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया

0

सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के सलोरी शाखा का वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के सम्पन्न हुआ।

प्रयागराज। हर वर्ष की भांति इस साल भी सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के सलोरी शाखा का वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।

रिपोर्ट एल के सोनी

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि न्यायधीश दिनेश कुमार गौतम एवं विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका श्रीमती शशि तिवारी और विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर विशाल श्रीवास्तव तथा सुरेन्द्र तिवारी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीपार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के सलोरी शाखा का वार्षिकोत्सव में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। गीत, नाटक, नृत्य भाषण इत्यादि कार्यक्रमों से बच्चों ने समाज को अनेक सन्देश देने का प्रयास किया।

मुख्य अतिथि ने अपने अभिभाषण में बच्चों के कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की तथा ये बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रदर्शित करतें हैं।

वही वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का समापन होली उत्सव के प्रस्तुत द्वारा किया गया। होलीउत्सव में छात्रों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को झूमने पर मजबूर कर दिये। साथ ही अभिभावकों द्वारा बच्चों के कार्यक्रम की खूब सराहना की गई।

कार्यक्रम में अरनव गुप्ता, त्र्यंबक, प्रभात, मिराज, आरुष, प्रियल, अनस, असद, शिवांश, उत्कर्ष, अनामिका, इति, आराध्या, प्रियांशु, अभिषेक, श्रेया, आरव, समल, अरनव, आर्या, सौम्या, अक्षिता सानवी, सिद्धि, ऋषभ, परिधि, अन्वी, इनाया, अनमोल, विवान, अनन्या, रिद्धि, दिविशा, मानवी, रिशंक, अरुल, आयुष, अंशिका, अनस, असद, आरव, श्रेयांश, ईशान, आर्या, श्रद्धा, साक्षी, आर्यन, रुद्रांश, अंशिका, सुदीक्षा, जैस, स्वास्तिक, प्रथम, जारा, फलक, अब्दुला, अबू, अविका, नित्य, काव्या, कृष्णिका, सृष्टि, आदर्श, सोनाक्षी, अनन्या,खनक, प्रांजल, आराध्या, आयशा, प्रियांशी, आकृति, आझिक, आर्यन, जानवी, नैन्सी, आयुषी इत्यादि बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

सलोरी शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता चौहान एवं शिक्षक शिक्षिकाओं में कोऑर्डिनेटर प्रियंका चतुर्वेदी सहित ममता, मीनाक्षी, खुशी, संध्या, मोना, प्रियंका, रंजना, कस्तूरी, शीला, शिप्रा, सुप्रिया,नेहा, रंजना, शीला, ममता मालवीय, शुभम सहित सभी सहयोगी स्टाफ की उपस्थिति रही।

अंत में प्रधानाचार्या ने सभी शाखाओं से आए हुए प्रधानाचार्य और अतिथियों,अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन अलीशा और मोना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे