मुख्य न्यायमूर्ति ने नव विकसित डिजिटल पोर्टल और ई प्रणालियों का किया उद्घाटन

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने आज उच्च न्यायालय के सभागार समिति कक्ष में कई नव विकसित डिजिटल पोर्टलों और ई प्रणालियों का वर्चुअल उद्घाटन किया।
आज जिन डिजिटल पहलों का उद्घाटन किया गया है उनमें जिला न्यायालयों और चयनित तालुका न्यायालयों में समर्पित बुनियादी ढांचे वाले ई सेवा केंद्र शामिल हैं। जहां वादी बिना कोई शुल्क दिए ई-सेवाओं और कानूनी सहायता का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा, दिशा पोर्टल, स्टेशनरी इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम, जिला हार्डवेयर इन्वेंटरी पोर्टल, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड (पायलट न्यायालय, वाराणसी), डिजिटल ऑर्डर शीट मॉड्यूल (पायलट जिला न्यायालय, वाराणसी), लाइब्रेरी बुक डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम और इलाहाबाद उच्च न्यायालय की साइबर सुरक्षा नीति का आरम्भ महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण, रजिस्ट्रार बजट पंकज जायसवाल, रजिस्ट्रार कंप्यूटर पवन कुमार शर्मा प्रथम, संयुक्त रजिस्ट्रार सीपीसी कामेश शुक्ला और संयुक्त रजिस्ट्रार निरीक्षण संदीप चौधरी की उपस्थिति में किया गया। सभी पहलों का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के उच्च न्यायालय और जिला न्यायालयों में दक्षता, पारदर्शिता और प्रौद्योगिकी सक्षम न्यायिक प्रशासन को मजबूत करना है। समारोह में प्रशासनिक समिति, कम्प्यूटरी करण समिति, पुस्तकालय समिति के सदस्य वरिष्ठ न्यायमूर्ति महेश चन्द्र त्रिपाठी, न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा, न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा, न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह, न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा, न्यायमूर्ति पंकज भाटिया, न्यायमूर्ति राज बीर सिंह, न्यायमूर्ति विकास बुधवार, न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान और न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर, उच्च न्यायालय के कर्मचारी अश्वनी कुमार, अरिंदम लाहिड़ी, विधु प्रसाद, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, अंबुज श्रीवास्तव, शांतनु श्रीवास्तव, अंशुमान श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, जितेंद्र कुमार, राहुल वर्मा, अमित गोयल, इंदु प्रकाश सिंह, लवलेश शुक्ला, मिलिंद सोनकर, गोविंद मोहन श्रीवास्तव, मुकेश कुमार मौर्य, तरनजीत सिंह ग्रोवर, अनिल कुमार और अखिलेश कुमार पटेल उपस्थित रहे।

