March 12, 2026

जिलाधिकारी ने मुण्डेरा मण्डी स्थित वेयर हाउस का किया निरीक्षण

0

जिलाधिकारी ने मुण्डेरा मण्डी स्थित वेयर हाउस का किया निरीक्षण

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को मुण्डेरा स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट के वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट का भण्डारण सुरक्षित ढंग से पाया गया। उन्होंने वहां पर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, सुरक्षा व्यवस्था तथा वर्षा के दृष्टिगत कक्षों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वेयर हाउस में सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन श्रीमती पूजा मिश्रा एवं निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *