September 28, 2026

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भिवंडी में स्थापित हुए बालाजी

0

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भिवंडी में स्थापित हुए बालाजी


श्रीमद् भागवत कथा, श्री हनुमत यज्ञ का हुआ आयोजन


छतरपुर। करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम की महिमा देश के कोने-कोने ही नहीं बल्कि विश्व के तमाम देशों में फैली है। बागेश्वर बालाजी की प्रेरणा से मुंबई के एक परिवार ने उस इलाके में बालाजी सनातन मठ की स्थापना की जहां करीब 60 फीसदी आबादी मुसलमानों की है। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से भिवंडी मुंबई में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रथम पूज्य गणेश जी, शिवजी, राम दरबार और बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

एक सप्ताह तक श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा श्रवण करने का पावन अवसर इस क्षेत्र के लोगों को मिला साथ ही श्री हनुमत यज्ञ के माध्यम से जनकल्याण के लिए आहुतियां डाली गई।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बद्रीनाथ धाम से पधारे पूज्य बालक योगेश्वर दास महाराज, तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज के अलावा मंत्री संजय राठौर, सांसद मनोज तिवारी, नवनीत राणा गायिका अक्षरा सिंह, पवन सिंह, मध्य प्रदेश की मंत्री प्रतिमा बागरी सहित कई फिल्मी कलाकार पावन पर्व के साक्षी बने।
देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के भिवंडी में बागेश्वर बालाजी सनातन मठ की स्थापना की गई है। इस स्थापना में बालाजी की प्रेरणा से रुद्र प्रताप त्रिपाठी एवं चंद्रशेखर त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा श्रवण करने का पुनीत अवसर प्राप्त हुआ।

सुबह 8 से 9 के बीच शुभ मुहूर्त में काशी से पधारे प्रकांड विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा की। बालाजी सरकार के साथ-साथ प्रथम पूज्य गणेश जी, शिवजी एवं श्री राम दरबार की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई। यह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 5 अप्रैल से ही शुरू हो गया था। पूर्णाहुति के मौके पर बागेश्वर सरकार, बालक योगेश्वरदास महाराज, पवन सिंह एवं मनोज तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
तुलसी पीठाधीश्वर ने भेंट किया मुगदर 4 क्विंटल चांदी से बना छत्र


भिवंडी का बालाजी सनातन मठ दोपहर 12 बजे प्रथम आरती के साथ ही आम लोगों के लिए खोल दिया गया। हजारों की तादाद में लोगों ने पहले यज्ञशाला की परिक्रमा की इसके बाद बालाजी के दर्शन करते हुए भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। बालाजी का छत्र बनाने में 400 किलो से अधिक चांदी लगाई गई है। भव्य और दिव्य मठ को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मठ के चारों तरफ आनंद मय वातावरण दिखाई दे रहा था।
*आगामी समय में यहां भी लगेगा दिव्य दरबार*
बागेश्वर बालाजी सनातन मठ भिवंडी में सोमवार शाम दिव्य दरबार भी लगाया गया। सूत्रों ने बताया कि दो माह में एक बार बागेश्वर महाराज यहां आकर दिव्य दरबार लगाएंगे और लोगों की भौतिक तथा दहिक समस्याओं के निदान का रास्ता बताएंगे। इस मठ में किसी न किसी शनिवार को प्रेतराज सरकार का भी दरबार लगेगा। इस मठ के दर्शन करने आए भक्तों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे