विशेष समुदाय के युवक ने नाबालिक लडकी को अगवा कर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विशेष समुदाय के युवक ने नाबालिक लडकी को अगवा कर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
सोनभद्र के विंढमगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा को स्कूल जाते समय रास्ते से अगवा कर विशेष समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। घटनास्थल को झारखंड की सीमा क्षेत्र में बता रही पुलिस ने बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं के थाने पहुंचने के बाद मुकदमा दर्ज किया।
बात दें शनिवार को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को स्कूल जाते समय उसकी 15 वर्षीय बेटी को पड़ोसी गांव का एक युवक जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। झारखंड की सीमा से सटे धरती डोलवा गांव के पास जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कहती रही। वही जब मामले की जानकारी हिन्दू संगठनों को हुईं तब विश्व हिंदू परिषद के जिला सह संयोजक आलोक जायसवाल, दुद्धी प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता, दुद्धी नगर अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, सोनू जायसवाल, बजरंग दल के ऋषभ मिश्रा, विकास जौहरी आदि ने पीड़िता के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी खुर्शीद अंसारी, उसके सहयोगी अंकित व अजित कुमार को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी दोस्त हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
www.khabarjagat24.com
रिपोर्ट मनोज सिंह राणा