February 9, 2025

बारातियों से भरी बोलोरो अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटना का शिकार तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन बाराती घायल

0

बारातियों से भरी बोलोरो अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटना का शिकार तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन बाराती घायल

सोनभद्र जिले के डाला चौकी अंतर्गत तेलगूडवा के पास देर रात्रि तकरीबन 11:30 बजे जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर से कोटा जा रही बारातियों से भरी बोलोरो अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे। घटना में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिनमें तीन महिलाएं व तीन पुरुष शमिल है। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया जहां एक युवती और दो पुरुषों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया अन्य का चोपन हॉस्पिटल में उपचार जारी है।

बता दें की जुगैल थाना क्षेत्र के देवघर से एक बारात चोपन थाना अन्तर्गत कोटा ग्राम पंचायत जा रही थी। तभी दुल्हे के परिजानों से भरी बोलेरो तेज रफ्तार होने की वजह से गाड़ी पर कंट्रोल नही रख सका और जिससे बोलरों अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मंच गया और तीन महिलाओ समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डाला चौकी पुलिस को दिया। वही सुचना के बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस से सभी को चोपन सीएचसी पहुंचाया जहां एक महिला व दो पुरुषो की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही मौके पर मौजुद पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गईं हैं।

 

मामले में दूल्हे के भाई भीम सिंह व बहन सुनीता ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बोलेरो जैसे ही तेलगूडवा मोड़ के पास पहुंची अनियंत्रित चालक का संतुलन बोलेरो से खो गया जिससे बोलोरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जा गिरी बोलेरो में तकरीबन 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। आधा दर्जन लोगो को चोट लगी है।

 

 

वही चोपन सीएचसी के डाक्टर अभय कुमार ने बताया की हमारे अस्पताल में तीन महिलाओ समेत कुल छह लोग जख्मी हालत यह में आए हुए थे। जिसमे एक महिला व दो पुरुषों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है बाकी तीन का इलाज चल रहा है।

www.khabarjagat24.com
रिपोर्ट मनोज सिंह राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *