February 15, 2026

उतर मध्य रेलवे को राजभाषा हिंदी के सर्वोत्कृष्ट प्रयोग-प्रसार के लिए द्वितीय पुरस्कार स्वरूप मिली रेल मंत्री राजभाषा ट्राफी

0

उतर मध्य रेलवे को राजभाषा हिंदी के सर्वोत्कृष्ट प्रयोग-प्रसार के लिए द्वितीय पुरस्कार स्वरूप मिली रेल मंत्री राजभाषा ट्राफी

 

महाप्रबंधक रविंद्र गोयल के संरक्षण एवं एवं कुशल मार्गदर्शन तथा मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता के प्रयासों के फलस्वरूप उत्तर मध्य रेलवे राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के क्षेत्र में नित नई उपलब्धियां हासिल कर रही है।
संपूर्ण भारतीय रेल में राजभाषा हिंदी के सर्वोत्कृष्ट प्रयोग-प्रसार के लिए उत्तर मध्य रेलवे को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप रेल मंत्री राजभाषा ट्राफी से सम्मानित किया गया। उत्तर मध्य रेलवे को यह पुरस्कार अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रेलवे बोर्ड, श्रीमती जया वर्मा सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से यह पुरस्कार प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री सतेन्द्र कुमार ने प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि उत्तर मध्य रेलवे को पिछले वर्ष प्रथम पुरस्कार स्वरूप रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्राप्त हुई थी। इस प्रकार उत्तर मध्य रेलवे ने लगातार दूसरे वर्ष मंत्रालय स्तर का पुरस्कार प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे