4 बिन सेग्रीगेशन नियमों के प्रति स्वच्छता जागरूकता महाअभियान

“स्वच्छ प्रयागराज हमारी पहचान” के अंतर्गत *सृष्टि IEC टीम द्वारा* वार्ड क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

*200* घरों में जनसंपर्क कर नागरिकों को स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।

*4 डस्टबिन* की उपयोगिता समझाते हुए घर से निकलने वाले कचरे को निर्धारित श्रेणियों में *अलग-अलग* रखने के लिए प्रेरित किया गया।
स्रोत पर *कचरा पृथक्करण को अपनाने तथा गीले-सूखे कचरे को मिलाने से बचने* का संदेश दिया गया।

*कचरा सड़क, नाली या खुले स्थान पर न डालें* और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की गई।
*पॉलीथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने तथा पर्यावरण हितैषी* विकल्प अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
बताया गया कि *पॉलीथीन नालियों में फंसकर जल निकासी बाधित* कर सकती है, जिससे *जलभराव एवं गंदगी* की समस्या उत्पन्न होती है।
*कपड़े एवं जूट के थैलों* को अपनाएँ, *प्लास्टिक का उपयोग घटाएँ* और पर्यावरण को सुरक्षित बनाएँ।
नागरिकों से अपील की गई कि अपना *कचरा डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहन* को ही दें और स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करें।
*स्वच्छता की शुरुआत घर से, बदलाव की शुरुआत 4 बिन से!

