October 22, 2024

चुनाव की तैयारी में जुटा कांग्रेस सेवा दल, शिविर में मंथन शुरू

0

 

चुनाव की तैयारी में जुटा कांग्रेस सेवा दल, शिविर में मंथन शुरू

प्रयागराज: लोकसभा चुनाव और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन से पहले सेवा दल ने तैयारी शुरु कर दी है। माघ मेला क्षेत्र में शनिवार को शुरु कांग्रेस सेवा दल के तीन दिनी शिविर में लोकसभा चुनाव और राहुल की प्रयागराज आ रही न्याय यात्रा की तैयारी पर मंथन हुआ। शिविर में प्रातः दस बजे ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान कर शिविर की शुरुवात की गई। शिविर में मुख्य अतिथि पूर्व विधयाक विजय प्रकाश ने भारतीय चिंतन की शाश्वत परम्परा सेवा दल में ही परीक्षित है। सेवा दल कांग्रेस की सबसे मजबूत रीड है। मुख्य वक्ता प्रोफेसर सतीश राय ने सामाजिक, राजनितिक, धार्मिक परिदृश्य पर पार्टी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। वहीँ सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने देश की आजादी में आरएसएस की भूमिका पर सवालिया निशान खड़े किये। कहा की सेवा दल का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव और यात्रा के सफलता के लिए जीतोड़ मेहनत करेगा।

इस दौरान: राष्ट्रीय सचिव सेवा दल अरविन्द पाल, सुरेश यादव, अरुण तिवारी, प्रदीप मिश्रा अंशुमन, सुधाकर तिवारी, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, हसीब अहमद, राजदेव तिवारी, कनिष्का राफेल, सतीश बिंद, राकेश पटेल, उज्वल सोनकर, महेन्द्र शुक्ला, शाहनवाज असलम साहित आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे