October 22, 2024

पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती पर महिला कांग्रेस ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया

0

पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती पर महिला कांग्रेस ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया

पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती पर महिला कांग्रेस ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

सोनभद्र। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी की जयंती महिला कांग्रेस कार्यकर्तीयो ने जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे के अध्यक्षता में रविवार को बउवार गांव में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। सर्व प्रथम जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने पुर्व प्रधानमन्त्री स्व0 राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुर्व प्रधानमन्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

महिला जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा की सद्भावना दिवस का उद्देश सभी धर्मो के बीच सामुदायिक समरसता, राष्ट्रीय एकता शान्ति और प्यार को बढ़ावा देना है। 1992 में राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार की स्थापना की गई थी। चौबे ने कहा की राजीव गांधी देश के गरीबों के उत्थान के लिए 1अप्रैल 1989को जवाहर रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा आवास योजना,10 लाख कुवा योजना लागू की थी। भारत में कम्प्यूटर और संचार क्रांति के जनक के रूप में राजीव गांधी जी को सदैव याद किया जाएगा। उन्होने कहा की राजीव गांधी ने रेलवे का कंप्यूटरिकरण करके इस देश के सामने क्रांतिकारी परिवर्तन करके रख दिया। उन्होंने देश को इक्कीसवीं सदी का भारत बनाने को सोची। आज हम जिस आधुनिक भारत में सांस ले रहे है और जो आज घर घर में कंप्यूटर है और हर हाथ में मोबाइल है। आज जिस भारत का लोहा अमेरिका सहित पूरी दुनिया मान रही और जिस आधुनिक भारत की तरफ विश्व आशाजनक दृष्टि से देख रहा है, वह भारत और भारत का यह वर्तमान स्वरूप राजीव गांधी जी की देन है। राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे।

www.khabarjagat24.com
रिपोर्ट मनोज सिंह राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे