January 23, 2025

जयंती पर राजीव गांधी का भावपूर्ण स्मरण

0

प्रयागराज: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती रविवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान पुष्पांजलि के साथ जगह-जगह उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने कहा कि राजीव को 21वीं सदी के शक्तिशाली व विकसित राष्ट्र के नायक के तौर पर हमेशा याद किया जाता रहेगा। इसके बाद अस्पतालों व आश्रमों में दिव्यांगों, बेसहारा मरीजों को फल व मिठाई बांटी गई। आनंद भवन में सुबह 10 बजे कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। गंगापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि उन्होंने आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन का क्रांतिकारी कदम उठाया था। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी विवेकानंद पाठक ने युवाओं, महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने की उनकी चिंता का जिक्र किया। इस दौरान अध्यक्षता शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने किया।

इस मौके पर: रामकिशोर शास्त्री, संजय तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, फुजैल हाश्मी, किशोर वार्ष्णेय, हसीब अहमद, मनोज पासी, राकेश पटेल, विजय यादव, अरशद अली, रजनीश विश्रामदास, नयन कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव समेत आदि लोग मौजूद रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *