March 16, 2025

खलिहान में रखे धान के गट्ठर में अज्ञात कारणों से लगी आग, पूरी फसल जलकर हुईं

0

खलिहान में रखे धान के गट्ठर में अज्ञात कारणों से लगी आग, पूरी फसल जलकर हुईं राख

सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के टोला चैरिहवा में खलिहान में रखे धान के गट्ठर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया तब तक पूरी तरह फसल जलकर खाक हो चुका था। ग्राम प्रधान ने पीड़ित को मुआवजा दिए जानें की बात कही है।


जाकारी के अनुसार ओबरा थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के टोला चैरिहवा में पीड़ित शिवप्रसाद पुत्र भैया राम की धान की फसल रखी थी। अचानक अज्ञात कारणों से खलिहान में रखे धान के गट्ठर में आग लग गईं। धू धू कर जलते फसल को देख पीड़ित के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया तब तक हजारों रूपए की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव ने पीड़ित को आश्वासन देते हुए बताया कि नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा जरूर की जाएगी। आग से हुए नुकसान के बाद पीड़ित किसान का रो रो कर बुरा हाल है।

www.khabarjagat24.com
रिपोर्ट मनोज सिंह राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे