September 18, 2026

बेली अस्पताल में धूमधाम से मना पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, मंत्री नंदी ने किया रक्तदान

0

बेली अस्पताल में धूमधाम से मना पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, मंत्री नंदी ने किया रक्तदान

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली अस्पताल) में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भावना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अस्पताल परिसर में बनाई गई भव्य और आकर्षक रंगोली रही। रंगोली में लाल किले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और 76वें जन्मदिन को दर्शाया गया। साथ ही रंगोली के माध्यम से “भारत की उड़ान, मोदी जी के साथ” और “हैप्पी बर्थडे मोदी जी” का संदेश भी दिया गया। रंगोली ने कार्यक्रम में आने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और स्वयं रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा ने भी शिरकत की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भावना शर्मा ने जिलाधिकारी, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भावना शर्मा की पहल पर मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली गई।

कार्यक्रम के दौरान बेली अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ और पूरा अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान और मरीजों को फल वितरण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे