August 30, 2026

स्वामीनारायण मंदिर हादसे के बाद सहमा सिद्धेश्वरी अपार्टमेंट, बिल्डिंग की तकनीकी जांच के लिए उठी आवाज

0

स्वामीनारायण मंदिर हादसे के बाद सहमा सिद्धेश्वरी अपार्टमेंट, बिल्डिंग की तकनीकी जांच के लिए उठी आवाज

प्रयागराज। जॉर्ज टाउन स्थित स्वामीनारायण मंदिर का हिस्सा गिरने की घटना के बाद विनायक सिद्धेश्वरी अपार्टमेंट में रहने वाले सैकड़ों लोगों की चिंता बढ़ गई है। हादसे के दौरान अपार्टमेंट की बिल्डिंग में तेज कंपन महसूस होने का दावा करते हुए निवासियों ने भवन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

निवासियों का कहना है कि मंदिर का हिस्सा गिरने के दौरान पूरी बिल्डिंग जोरदार तरीके से हिली, जिससे कुछ देर के लिए उन्हें भूकंप जैसा महसूस हुआ। घटना के बाद से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बीच भवन की मजबूती को लेकर आशंका बनी हुई है।

लोगों ने मीडिया के माध्यम से संबंधित विभाग और प्रशासन से अपार्टमेंट की तत्काल तकनीकी एवं संरचनात्मक जांच कराने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर भवन की मजबूती, संरचना और सुरक्षा मानकों की जांच करे, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बिल्डिंग रहने के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है या नहीं।

अपार्टमेंट के निवासियों ने कहा कि तकनीकी जांच से ही उनकी आशंकाओं का समाधान हो सकेगा और परिवारों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द जांच कराने की मांग की है।

इस दौरान अरुण अग्रवाल, सोनल श्रीवास्तव, अरुण सिंह, अमिताभ अग्रवाल, भावना गुप्ता, अलका श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में अपार्टमेंट के निवासी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में संबंधित विभाग से बिल्डिंग की तकनीकी जांच कराकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे