मुस्लिमों को भारत का हिस्सा न मानने की सोच, हिंदुत्व की भावना के विपरीत
*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि मुस्लिमों को भारत का हिस्सा न मानने की सोच, हिंदुत्व की भावना के विपरीत है।

न्यूयॉर्क में “एक दुनिया, एक मानवता” सम्मेलन को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि हिंदुत्व हर व्यक्ति के सम्मान और धार्मिक विविधता में विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि सभी इंसान समान हैं और सत्य तक पहुंचने के अलग-अलग मार्ग हो सकते हैं।

