फाफामऊ पुल से करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग के छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया
प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।

फाफामऊ पुल से करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग के छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रामचंद्र मौर्य, निवासी दरियाबाद, कीडगंज, लंबे समय से बीमारी से परेशान चल रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही 4th BN PAC प्रयागराज की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग रामचंद्र मौर्य को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रभारी राजेश पांडेय, हवलदार चंद्रमोहन सरोज, सिपाही दिनेश पाल, सिपाही दीपू मौर्या और सिपाही धर्मपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
टीम की तत्परता और सूझबूझ के चलते बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के संबंध में संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

