August 6, 2026

फतेहपुर घाट पर थाना पूरामुफ्ती पुलिस व एनडीआरएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

0

फतेहपुर घाट पर थाना पूरामुफ्ती पुलिस व एनडीआरएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

प्रयागराज। थाना पूरामुफ्ती क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर घाट में गुरुवार को थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह के नेतृत्व में एनडीआरएफ टीम के साथ संयुक्त रूप से आपदा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विभिन्न आपदाओं एवं दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर लोगों को पानी में डूबने की घटनाओं, आग लगने, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के सुरक्षित बचाव, जर्जर भवनों के गिरने एवं मलबे में दबने की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य, साइबर ठगी से बचाव तथा अन्य आपदा संबंधी विषयों पर विस्तार से जागरूक किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और संयम से काम लें तथा सुरक्षा संबंधी जानकारियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर उन्हें भी जागरूक करें। एनडीआरएफ टीम ने भी राहत एवं बचाव के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी देते हुए आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *