August 6, 2026

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा

0

*प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा*

*बारिश का अलर्ट*


मौसम विभाग ने प्रयागराज समेत कई जिलों में अगले तीन घंटे के लिए मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार वर्षा से गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ा है। नैनी, फाफामऊ और छतनाग में जलस्तर में वृद्धि दर्ज हुई, हालांकि सभी तटबंध सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *