April 25, 2026

प्रयागराज के डीएम ने मेजा, सोरांव, फूलपुर व हंडिया एसडीएम को हटाने की क्यों दी चेतावनी दी? जताई नाराजगी

0

 

प्रयागराज के डीएम ने मेजा, सोरांव, फूलपुर व हंडिया एसडीएम को हटाने की क्यों दी चेतावनी दी? जताई नाराजगी

मेजा, सोरांव, फूलपुर व हंडिया तहसील से बार-बार एक ही शिकायतें आने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने यहां के उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) को सुधार नहीं लाने पर हटा देने की चेतावनी दी। इन तहसीलों के उप जिलाधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह अंतिम मौका है, इसके बाद इस तरह की शिकायतें आईं तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को कार्यपद्धति में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में डीएम ने कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, राजस्व कार्यों, वादों, ई-आफिस, कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की गुरुवार को संगम सभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि एवं संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने उपजिलाधिकारी मेजा, हंडिया, फूलपुर व सोरांव कोर्ट में सुनवाई न करने तथा केस की ज्यादा संख्या लंबित होने, रिपीटेड प्रकरणों की संख्या अधिक होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

अवैध कब्जे हटाने को अभियान चलाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने एडीएम नजूल से स्पष्टीकरण लेने को कहा। एसडीएम द्वारा लापरवाही बरतने, कोर्ट केस की सुनवाई न करने पर हटाने की कार्यवाही होगी। पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर नायब तहसीलदार मांडा को चेतावनी जारी किया। सभी एसडीएम को अवैध कब्जों को हटाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए।

सीएम डैशबोर्ड पर रैकिंग को निस्तारित कराएं
तहसीलों में भूमाफिया घोषित करने की कार्यवाही करें। फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने तथा आइजीआरएस प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का डीएम ने निर्देश दिया। सीएम डैशबोर्ड पर रैकिंग बी, सी, डी को प्राथमिकता पर निस्तारित कराएं। विभागों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। सभी एडीएम तहसीलों का निरीक्षण करें।

थाना दिवस को भी प्रभावी बनाने के निर्देश
एडीएम नजूल संजय कुमार पांडेय से कम निस्तारण करने वाले अधिकारियों से उनका स्पष्टीकरण लेने को कहा। वादों को निस्तारित कर लंबित प्रकरणों को शून्य करने के निर्देश दिए। थाना दिवस को भी प्रभावी बनाने को कहा। शत-प्रतिशत वसूली के साथ आरसी वसूलने में तेजी लाने को कहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *