April 17, 2026

दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में आशुतोष मेमोरियल ने परचम लहराया

0

दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में आशुतोष मेमोरियल ने परचम लहराया

प्रयागराज । प्रयागराज जनपद के ग्रामीण अंचल के प्रतिष्ठित विद्यालय ‘आशुतोष मेमोरियल स्कूल’ ने दसवीं कक्षा के सीबीएसई (CBSE) परीक्षा २०२५-२६ में शत-प्रतिशत सफल परिणाम देकर अपना परचम लहराया है। गत् 15 अप्रैल को घोषित परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष पाण्डेय ने 95% अंक हासिल कर न केवल वि‌द्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के इस विद्यालय की उपादेयता सिद्ध करते हुए क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित किया। इसी विद्यालय के छात्र संस्कार मौर्य (94.8%) और वेद प्रकाश तिवारी (93.8%) अंक प्राप्त कर क्रमशः दुसरे व तीसरे स्थान पर रहें। विद्यालय की छात्रा नितिका त्रिपाठी ने 92%, श्रेयांश तिवारी ने 91.2%, आर्या सिंह और अनन्या त्रिपाठी ने 90% अंक प्राप्त किए। अंशुमान मिश्रा, राजलक्ष्मी, वर्षा यादव और श्रेयांसी यादव ने 86% अंक प्राप्त कर वि‌द्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय परिवार अपने छात्र-छात्राओं की स्वर्णिम उपलब्धि पर गौरवान्वित होकर विद्यालय के निदेशक डॉ. गिरीश कुमार पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर उनके सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *