May 13, 2026

इलाहाबाद संक्रहालय में चलेगी टॉय ट्रेन

0

इलाहाबाद संक्रहालय में चलेगी टॉय ट्रेन

प्रयागराज। प्रयागराज के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में स्थित इलाहाबाद संग्रहालय के उद्यान में बच्चों के लिए टॉय ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही उद्यान में नए झूले भी लगाए जाएंगे। संग्रहालय की मीडिया प्रभारी डॉक्टर संजू मिश्रा ने बताया कि आने वाले परिवार और विशेष रूप से बच्चों के ध्यान में रखते हुए योजना बनाई गई है। वर्तमान में संग्रहालय के उद्यान में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों का एक छोटा पार्क है। अब नए झूले लगाने की भी योजना है।पुराने झूलों को भी बदला जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे