February 5, 2025

न्याय मशाल यात्रा लेकर निकले कांग्रेसी

0

न्याय मशाल यात्रा लेकर निकले कांग्रेसी

प्रयागराज: राहुल गांधी की मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समर्थन में जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से न्याय की मशाल यात्रा निकाली।

रविवार को सांय जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से यात्रा प्रारम्भ की गई। इस दौरान पूर्व विधयाक विजय प्रकाश ने यात्रा में शामिल लोगो को झंडा दिखाकर रवाना किया। यात्रा घंटाघर, शहीद स्थल, नखासकोना, काटजू रोड, होते हुए जंशन स्टेशन पर समाप्त की गई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने न्याय का हक मिलने तक। जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो का नारा लगा रहे थे। कांग्रेसजनों ने कहा की भाजपा और आरएसएस ने वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटा, भावनात्मक व धार्मिक मुद्दों का राजनीतिक दुरूपयोग कर देश की जनता के साथ धोखा किया है। कहा की बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के लिए लोग परेशान हैं। सरकार अमृतकाल बताकर उत्सव मना रही है। आरोप लगाया की सत्ता के अहंकार में चूर सरकार के अन्याय की इस आंधी में न्याय की लौ जलाना ही कांग्रेस का मकसद है। इस दौरान पर्वेक्षक इमरान खान विशेष रूप से मौजूद रहें।

इस मौके पर: जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, अरुण तिवारी, शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, पूर्व विधयाक अनुग्रह नारायण सिंह, सुधाकर तिवारी, विवेकानंद पाठक, मुकुंद तिवारी, फुजैल हाश्मी, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, मनोज पासी, अरशद अली, अल्पना निषाद, परवेज अशफाक सिद्दीकी, सुनील यादव, छोटेलाल पटेल, रईस अहमद, भानु कुशवाहा, हलीम अंसारी, राकेश श्रीवास्तव, दिनेश सोनी, रामछबीले मिश्रा, सुष्मिता यादव समेत सैकड़ो लोग शामिल रहें।

www.khabarjagat24.com
रिपोर्ट सहयोगी विनोद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे