November 15, 2026

शहर पश्चिमी में चुनावी जमीन मजबूत करने में जुटीं ऋचा सिंह, छठ घाटों की व्यवस्था का खुद ले रहीं जायजा

0

शहर पश्चिमी में चुनावी जमीन मजबूत करने में जुटीं ऋचा सिंह, छठ घाटों की व्यवस्था का खुद ले रहीं जायजा

निवा घाट पहुंचकर अधिकारियों से की बात, सड़क से लेकर घाट तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में जुटीं

प्रयागराज। शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से वर्ष 2027 के चुनाव में दावेदारी को लेकर कई नामों की चर्चा हो रही है। इनमें ऋचा सिंह का नाम भी मजबूती से सामने आ रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुकीं ऋचा सिंह अब एक बार फिर शहर पश्चिमी में अपनी सक्रियता बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है।

ऋचा सिंह शहर पश्चिमी के निवा घाट पहुंचीं और छठ पूजा की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर घाट और आसपास की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने केवल अधिकारियों से बातचीत तक ही अपनी भूमिका सीमित नहीं रखी, बल्कि खुद मौके पर मौजूद रहकर सड़क से लेकर घाट तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उनका विशेष ध्यान इस बात पर है कि छठ पूजा के लिए घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और उनके परिवारों को किसी तरह की परेशानी न हो। रास्तों की व्यवस्था, घाट की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर वह लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं।

राजनीतिक नजरिए से भी ऋचा सिंह की यह सक्रियता महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शहर पश्चिमी में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की दिशा में उन्होंने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी इस पहल की शुरुआत छठ जैसे आस्था और लोकविश्वास से जुड़े महापर्व की तैयारियों के साथ की है।
छठी मैया के प्रति आस्था और लोगों के बीच रहकर काम करने के अपने संकल्प के साथ ऋचा सिंह खुद मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं को बेहतर कराने में जुटी हैं। अब उनकी इस सक्रियता को शहर पश्चिमी की आगामी राजनीतिक तस्वीर से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

#Prayagraj #RichaSingh #शहरपश्चिमी #विधानसभा_चुनाव2027 #छठमहापर्व छठपूजा निवाघाट प्रयागराज ChhathPuja PoliticalNews UttarPradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *