अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख मेहमान होंगे शामिल, 10 बीघे में लगेगा पंडाल!

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी पूरे देश में चर्चा का विषय है। 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव लदमा में होने वाले इस भव्य समारोह के लिए ऐतिहासिक तैयारियां चल रही हैं।
करीब 4 लाख मेहमानों के स्वागत के लिए 10 बीघे जमीन पर विशाल एयर कंडीशन्ड पंडाल बनाया जा रहा है। सजावट के लिए विदेशी फूल मंगाए गए हैं और मेहमानों के लिए 150 तरह के व्यंजनों की दावत रखी गई है। भीड़ और सुरक्षा के लिहाज से जयमाला के लिए ईंटों का 30 फीट ऊंचा पक्का चबूतरा तैयार हो रहा है। इसके अलावा अमेरिका से आ रहे दामाद को करोड़ों की ‘लैंड रोवर डिफेंडर’ गिफ्ट मिलने की चर्चा है।
बाजार के जानकारों के अनुसार, इस पूरी शादी और मेहमानों के मनोरंजन के लिए होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता का कुल बजट 40 से 50 करोड़ रुपये तक हो सकता है। इस भव्य आयोजन में राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक के कई दिग्गज शिरकत करेंगे।

