November 12, 2026

जिलाधिकारी ने संगम घाट सहित विभिन्न घाटों का भ्रमण कर छठ पूजा की तैयारियों के सम्बंध में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0

*जिलाधिकारी ने संगम घाट सहित विभिन्न घाटों का भ्रमण कर छठ पूजा की तैयारियों के सम्बंध में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

*जिलाधिकारी ने घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के दिए निर्देश*

*प्रयागराज 12 नवम्बर।* जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा गुरूवार को छठ पर्व को सकुशलढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत बोट से संगम घाट, राम घाट, अरैल घाट, बलुआघाट सहित अन्य घाटों का भ्रमण कर तैयारियों जायजा लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने छठ पर्व के अवसर पर घाटों पर प्रकाश, साफ-सफाई, गोताखोर, बैरिकेटिंग, मोबाइल टॉयलेट, चेजिंग रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिया है। उन्होंने विद्युत विभाग एवं नगर निगम को घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिये है। घाटों पर साफ-सफाई की अच्छी एवं मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया है। साथ ही साथ पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया है कि यातायात की व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था तथा घाटों पर सुरक्षा आदि की समुचित व्यवस्था रहे। उन्होंने गहरें पानी में साइनेज एवं बैरिकेटिंग लगाये जाने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में घाटों का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिये है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रमुख आयोजन स्थलों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा है। निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ऋषिराज, नगर आयुक्त सीलम साई तेजा, उपजिलाधिकारी विवेक शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे