छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज मंडल में विशेष ट्रेनों का व्यापक संचालन, 12 नवंबर को प्रमुख स्टेशनों पर 166 TOD ट्रेनों का ठहराव
*छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज मंडल में विशेष ट्रेनों का व्यापक संचालन, 12 नवंबर को प्रमुख स्टेशनों पर 166 TOD ट्रेनों का ठहराव*
छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा यात्रियों की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर विशेष रेल परिचालन एवं यात्री सुविधा संबंधी व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग के अनुरूप विभिन्न स्टेशनों से विशेष ट्रेनों का संचालन करने के साथ-साथ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) विशेष ट्रेनों को ठहराव भी प्रदान किया जा रहा है।
प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज छिवकी एवं सूबेदारगंज सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर बड़ी संख्या में TOD विशेष ट्रेनें गुजर रही हैं, जिससे छठ पर्व पर अपने घर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल परिवहन सुविधा उपलब्ध हो रही है।
*प्रमुख स्टेशनों पर TOD विशेष ट्रेनों के ठहराव का विवरण*
स्टेशन 10.11.2026 11.11.2026 12.11.2026
अलीगढ़ जंक्शन (ALJN) 20 20 21
कानपुर सेंट्रल (CNB) 32 35 30
गोविंदपुरी (GOY) 25 33 44
प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) 21 21 20
प्रयागराज छिवकी (PCOI) 30 39 27
सूबेदारगंज (SFG) 15 18 24
इसी क्रम में 12 नवंबर को प्रयागराज मंडल के इन छह प्रमुख स्टेशनों पर कुल 166 TOD विशेष ट्रेनों का ठहराव हुआ। वहीं 10 से 12 नवंबर के दौरान इन स्टेशनों पर कुल 475 ट्रेन ठहराव दर्ज किए गए।
*प्रयागराज मंडल से भी हो रहा विशेष ट्रेनों का संचालन*
छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज मंडल से भी बड़ी संख्या में TOD विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार:
दिनांक कुल TOD ट्रेनें प्रयागराज मंडल से प्रारंभ होने वाली TOD ट्रेनें
10.11.2026 94 06
11.11.2026 111 08
12.11.2026 105 08
कुल 310 22
इस प्रकार 10 से 12 नवंबर 2026 के दौरान प्रयागराज मंडल में कुल 310 TOD ट्रेनों का संचालन किया गया, जिनमें से 22 विशेष ट्रेनें प्रयागराज मंडल से प्रारंभ हुईं।
यात्रियों की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम
छठ पर्व के दौरान स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रयागराज मंडल रेल प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी एवं समन्वय व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
• *वार रूम* : विशेष ट्रेनों के संचालन, यात्रियों की भीड़ एवं स्टेशन व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी के लिए वार रूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं स्टेशनों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। यहां से रेल परिचालन एवं यात्री सुविधाओं की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
• *RPF एवं GRP की अतिरिक्त तैनाती* : प्रमुख एवं संवेदनशील स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।
• *वाणिज्य विभाग की विशेष व्यवस्था:* यात्रियों की सुविधा के लिए वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है। टिकट काउंटरों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त व्यवस्था, टिकट संबंधी सहायता, यात्रियों का मार्गदर्शन एवं भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
• *स्टेशन पर यात्रियों का सुव्यवस्थित आवागमन* : प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार तथा प्रतीक्षालयों में यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए संबंधित विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
• *निरंतर निगरानी एवं समन्वय* : परिचालन, वाणिज्य, सुरक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और रेल परिचालन सुचारु बना रहे।
रेलवे प्रशासन द्वारा छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के अनुरूप विशेष ट्रेनों का संचालन, प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव तथा आवश्यकतानुसार विशेष रेल सेवाओं की व्यवस्था की जा रही है। इसका उद्देश्य नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करना, यात्रियों को अधिकाधिक यात्रा विकल्प उपलब्ध कराना तथा उन्हें उनके गंतव्य तक सुरक्षित एवं सुविधाजनक ढंग से पहुंचाना है।
प्रयागराज मंडल रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु रेल परिचालन के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

