September 25, 2026

रोजगार महोत्सव 2026 का आयोजन ईश्वरदीन छेदी लाल इण्टर कालेज, जसरा, बारा, प्रयागराज परिसर में किया गया

0

रोजगार महोत्सव 2026 का आयोजन ईश्वरदीन छेदी लाल इण्टर कालेज, जसरा, बारा, प्रयागराज परिसर में किया गया

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज एवं ईश्वरदीन छेदी लाल इण्टर कालेज, जसरा, बारा, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 25.09.2026 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार महोत्सव 2026 का आयोजन ईश्वरदीन छेदी लाल इण्टर कालेज, जसरा, बारा, प्रयागराज परिसर में किया गया। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न 21 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 467 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस रोजगार महोत्सव में कुल 899 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बारा वाचस्पति उपस्थित रहे, उन्होंने अपने सम्बोधन में रोजगार मेले में उपस्थित क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवक/युवतियों को इस मेले में भाग लेकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु प्रोत्साहित किया, साथ ही कम्पनियों से आग्रह किया कि चयनित अभ्यर्थियों को यथोचित वेतन के साथ संतुष्टिपरक रोजगार मुहैया करायें। सहायक निदेशक, सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बेरोजगार अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा विधायक को आश्वस्त किया कि रोजगार के इस मुहिम में सभी प्रतिनिधियों को उनकी योग्यतानुरूप यथोचित नौकरी प्रदान की जायेगी।

इस रोजगार महोत्सव की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। कार्यक्रम में ईश्वरदीन इ0का0 के प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह के साथ अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे तथा धन्यवाद ज्ञापन उप निदेशक, सेवायोजन रविशेखर आनन्द ने किया।सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *