दुर्गा पूजा और दशहरा की तैयारियों को लेकर सिविल डिफेंस की बैठक संपन्न

*नए डिप्टी कंट्रोलर राकेश कुमार तिवारी को दी गई विदाई*
प्रयागराज। प्रयागराज सिविल डिफेंस प्रखंड लूकरगंज की मासिक बैठक दीपक चंद्र श्रीवास्तव के लूकरगंज स्थित आवास पर संपन्न हुई। यह बैठक चीफ वार्डन अनिल कुमार की अध्यक्षता और विशिष्ट अतिथि उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नीरज मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने तथा सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करना रहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश कुमार तिवारी को शासन द्वारा प्रतापगढ़ का उप नियंत्रक पदोन्नत किए जाने पर भावपूर्ण विदाई दी गई।
चीफ वार्डन अनिल कुमार ने राकेश कुमार तिवारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रयागराज सिविल डिफेंस को एक नई पहचान दी है। उनके मार्गदर्शन में एयर रेड के दौरान सिविल डिफेंस वालंटियर्स और फायर फाइटर्स को आपदा प्रबंधन का उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री तिवारी नए जिले में भी नई ऊर्जा के साथ शासन-प्रशासन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डिविजनल वार्डन राजीव भनोट और सुरेंद्र यादव द्वारा किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से एल.के. अहिरवार, रौनक गुप्ता, बी.के. मिश्रा, बंटी सरदार, चन्द्र पाल यादव रजनी . सिंह, रेनू श्रीवास्तव और रवि शंकर द्विवेदी दलजीत सिंह महमूद फारूखी प्रति साहू शिशिर श्रीवास्तव उदय राज मार्कंडेय राय महिमा कुमारी आंचल रुइया सहित कई अन्य वार्डन एवं वालंटियर्स उपस्थित रहे।

