September 18, 2026

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर जागरूकता एवं प्रदर्शन सत्र का आयोजन

0

 

*उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर जागरूकता एवं प्रदर्शन सत्र का आयोजन*


उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय स्तर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’, ‘स्वच्छता पखवाडा’ एवं ‘विशेष अभियान 6.0’ के अंतर्गत आज दिनांक 18.09.2026 को कार्मिक विभाग सभाकक्ष में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर जागरूकता एवं प्रदर्शन सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह जागरूकता सत्र उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में कार्यरत सभी रेल कर्मियों के लिए आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर आयोजित सत्र में मुख्य वक्ता अनिल कुमार पोद्दार, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी/मुख्यालय/उत्तर मध्य रेलवे ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने रेलकर्मियों को दैनिक जीवन और कार्यस्थल पर स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों के बारे में जागरूक किया। सत्र के दौरान अपशिष्ट (कचरे) के विभिन्न स्रोतों, उनके प्रकारों तथा उनके वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण के प्रभावी तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस जागरूकता सत्र में मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता बनाए रखने तथा अपशिष्ट निवारण से संबंधित महत्वपूर्ण व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *