September 12, 2026

जियो का स्पेस में बड़ा दांव: स्टारलिंक और अमेजन लियो को टक्कर देने के लिए 650 KM ऊपर भेजेगा 1600 सैटेलाइट

0

जियो का स्पेस में बड़ा दांव: स्टारलिंक और अमेजन लियो को टक्कर देने के लिए 650 KM ऊपर भेजेगा 1600 सैटेलाइट

नई दिल्ली: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की रेस अब जमीन से निकलकर अंतरिक्ष में पहुंच गई है। एलन मस्क की Starlink और जेफ बेजोस की Amazon Leo के बाद अब मुकेश अंबानी की Reliance Jio ने भी मेगा प्लान का ऐलान किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Jio अपने सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क के लिए करीब 1,600 से 1,650 सैटेलाइट Low Earth Orbit (LEO) में भेजने की योजना बना रहा है। इन सैटेलाइट्स को पृथ्वी से करीब 650 किलोमीटर की ऊंचाई पर तैनात किया जाएगा।

क्यों चुनी 650 KM की ऊंचाई?

जियो ने इसके लिए बेहद रणनीतिक रास्ता चुना है। रिपोर्ट्स के अनुसार 640 से 700 KM के बीच का ऑर्बिट अभी खाली है और वहां कोई अन्य बड़ा सैटेलाइट नेटवर्क मौजूद नहीं है। इससे जियो को बिना किसी सिग्नल इंटरफेरेंस के सुरक्षित ऑर्बिटल स्लॉट्स हासिल करने में आसानी होगी।

IN-SPACe को भेजा प्रस्ताव, आकाश अंबानी ने दी जानकारी

सूत्रों के मुताबिक इस बड़े प्रोजेक्ट की जानकारी Jio Platforms के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे