September 12, 2026

2027 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगा वैश्य समाज: सपा

0

2027 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगा वैश्य समाज: सपा

पीडीए वैश्य मंडलीय सम्मेलन में जुटेंगे पांच हजार लोग, 13 सितंबर को होगा आयोजन

प्रयागराज। समाजवादी व्यापार सभा के तत्वावधान में पीडीए वैश्य मंडलीय सम्मेलन 13 सितंबर, रविवार को कटघर स्थित जयसवाल धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में प्रेस वार्ता की।

पदाधिकारियों ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश के सभी मंडलों में पीडीए वैश्य सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। प्रयागराज मंडल का यह दसवां सम्मेलन होगा। इसमें प्रयागराज मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से करीब पांच हजार वैश्य समाज के लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन जायसवाल और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अजय चौरसिया, प्रेमनाथ चंद्र केसरवानी और कैलाश चंद्र केसरवानी समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

प्रेस वार्ता में नेताओं ने भाजपा सरकार पर वैश्य समाज की उपेक्षा समेत कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज ने समाजवादी पार्टी के पक्ष में निर्णय लेने का मन बना लिया है। दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए समाज एकजुट होकर काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे