कर्नल विनय कुमार ब्याला शहर उत्तरी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित

प्रयागराज। आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रयागराज की 262-शहर उत्तरी विधानसभा सीट से कर्नल विनय कुमार ब्याला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।
कर्नल विनय कुमार ब्याला प्रयागराज के एक प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े हैं। वे सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी हैं, जिन्हें सैन्य क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर कार्य करने का लंबा अनुभव रहा है। अपने सैन्य जीवन के अनुभव और सामाजिक सरोकारों के साथ वे आम नागरिक के अधिकारों तथा अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के लिए चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि कर्नल विनय कुमार ब्याला पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

