August 14, 2026

गंगा तटीय क्षेत्र के लोगों को तिरंगा वितरित कर दी देशभक्ति की सौगात

0

*गंगा तटीय क्षेत्र के लोगों को तिरंगा वितरित कर दी देशभक्ति की सौगात*

*अनामिका चौधरी निषाद: “गंगा की सुरक्षा में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण, हर घर फहरेगा तिरंगा”*

*प्रयागराज।* आजादी के 80वें राष्ट्रीय पर्व के पूर्व गंगा विचार मंच, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा प्रयागराज के गंगा तटीय इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंच की प्रांत संयोजक *अनामिका चौधरी निषाद* ने तटवर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को तिरंगा झंडा वितरित किए।

इस अवसर पर अनामिका चौधरी निषाद ने कहा कि गंगा के निर्मलीकरण और घाटों की सुरक्षा में तटीय क्षेत्र के लोगों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनके अंदर देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत 80वें स्वतंत्रता दिवस पर इनके घरों, दुकानों और झोपड़ियों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री *श्री नरेन्द्र मोदी जी* के आवाहन पर चलाया जा रहा “हर घर तिरंगा” अभियान अब जन आंदोलन बन चुका है। गंगा पुत्रों द्वारा तिरंगा फहराना इस बात का प्रतीक है कि देश की आस्था और राष्ट्रीयता एक साथ चलती हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने लोगों को प्लास्टिक मुक्त गंगा और स्वच्छ घाट बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया। तिरंगा पाकर तटीय क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस वे पूरे गर्व के साथ मनाएंगे।

वितरण कार्यक्रम में गंगा विचार मंच के पदाधिकारियों शिवा त्रिपाठी पूर्व पार्षद, प्रमोद दुबे, के के तिवारी, अन्नू निषाद, रवि निषाद, मेज़र सुनील निषाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, मल्लाह, नाविक और महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे