August 12, 2026

सुलेम सरांय का प्राचीन दधिकांदो मेला 13 सितंबर को

0

 

सुलेम सरांय का प्राचीन दधिकांदो मेला 13 सितंबर को

पीयूष अध्यक्ष, मुकेश साहू महामंत्री, अंकुर रस्तोगी कोषाध्यक्ष चुने गए

प्रयागराज। सुलेम सरायं के प्राचीन दधिकांदो मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दधिकांदो मेला कमेटी की आवश्यक बैठक सुलेम सरायं स्थित ठाकुर द्वारा में कमेटी अध्यक्ष दिनेश केसरवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से पीयूष केसरवानी को दधिकांदो मेला कमेटी का अध्यक्ष, मुकेश साहू को महामंत्री और अंकुर रस्तोगी कोषाध्यक्ष चुना गया।

महामंत्री मुकेश साहू ने बताया कि इस वर्ष भी दधिकांदो मेला पूर्व की भांति पूरी दिव्यता और भव्यता के साथ 13 सितंबर, दिन रविवार को आयोजित होगा। इसके साथ ही 04 सितंबर को जन्माष्टमी एवं भगवान कृष्ण की छठी के अवसर पर भगवान कृष्ण-बलदाऊ का मुकुट पूजन भी पूरे विधि-विधान से किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से पार्षद रीना, पार्षद शिव कुमार, पार्षद दीपक कुशवाहा, राजकुमार केसरवानी, सुलेम सरायं व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खेड़ा, महामंत्री वीरेंद्र केसरवानी, कोषाध्यक्ष निरंकार साहू, पीयूष जयसवाल, धर्मचंद जयसवाल, अतुल केसरवानी, गुलशन अरोरा, ज्ञान केसरवानी, राकेश केसरवानी, अक्षय सिंह सहित क्षेत्रीय व्यापारीगण और सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे